Saturday, June 6, 2026
Home Slider देवघर जिला क्रिकेट लीग में साई क्रिकेट एकेडमी विजयी

देवघर जिला क्रिकेट लीग में साई क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर। देवघर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही देवघर जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में साई क्रिकेट एकेडमी ने सोनेट ब्लैक को 10 रन से हराया।

सोनेट ब्लैक ने टॉस जीता और साई क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग करने का न्योता दिया। साई क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए 25 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाये। आशीष ने 44 रन, सिट्टू ने 36 रन , सचिन ने 23 रन बनाये।

अग्रज ने 25 रन देकर 3, हर्ष ने 24 रन देकर 2 और गौरव ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में सोनेट ब्लैक की टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन ही बना सकी। राहुल ने 30, अग्रज ने 26 और निकुंज ने 17 रन बनाये। सचिन ने 21 रन देकर 3, नवप्रीत ने 32 रन देकर 3 और सिद्धार्थ ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाये। इस मैच के अंपायर रवि तिवारी और कुंदन थे। ग्राउंड की जिम्मेवारी अजय मंडल ने निभाई।

कल का मैच : जेबीडी सनराइज बनाम एमसीए ब्लू

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.