Saturday, June 6, 2026
Home Slider आजाद क्लब और टाउन क्लब पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग के फाइनल में

आजाद क्लब और टाउन क्लब पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सरदार अमृत सिंह विक्की मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के बी डिवीजन के फाइनल में आजाद क्लब सरोत्तर और टाउन क्लब मोतिहारी ने ए डिवीजन से अपनी जगह पक्की की।  

बी डिवीजन के पहले सेमीफाइल में आजाद क्लब सरोतर ने स्पोर्ट्स क्लब बी टीम 1-0 से पराजित किया। मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद खेल के 78वें मिनट पर सरोतर के जर्सी नंबर 33 किरंजन कुमार ने गोलकर 1-0 का स्कोर कर दिया जो अंत तक कायम रहा।

खेल के 12वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब बी टीम के जर्सी नंबर 10 इंदर कुमार को तथा खेल के 34वें मिनट पर सरोत्तर  के जर्सी नंबर 6 मुस्तफा अंसारी को गलत खेलने के कारण रेफरी मिथिलेश कुमार ने पीला कार्ड दिखाया।

 बेस्ट 22 का पुरस्कार सरोतर के जर्सी नंबर 33 की रंजन कुमार को स्पोर्ट्स क्लब के पूवॅ प्रभारी अरुण कुमार ने दिया।

ए डिवीजन के सेमीफाइनल में टाउन क्लब मोतिहारी ने चकिया एकेडमी चकिया को 2-1 से पराजित किया। मध्यांतर तक कोई गोल नहीं हुआ। मध्यांतर के बाद खेल के 55वें मिनट पर टाउन क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 8 तहसीनआलम ने गोलकर 1-0 की बढ़त ली।

खेल के 65वें मिनट पर चकिया एकेडमी के जर्सी नंबर 11 आतिश दीप ने गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। खेल के 67वें मिनट पर टाउन क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 8 तहसीन आलम ने अपना दूसरा और टीम के लिए दूसरा गोल किया।

खेल के 75 वें और 74 वें मिनट पर टाउन क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 14 रोशन थापा एवं जर्सी नंबर 8 तहसीन आलम को गलत खेलने के कारण रेफरी कैलाश प्रसाद ने पीला कार्ड दिखाया।

बेस्ट 22 का पुरस्कार चकिया एकेडमी के गोलकीपर मोहम्मद शाहिद को लखौरा के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने पुरस्कृत किया। पहला गोल मारने वाले तहसीन आलम को मुखिया चंद्रशेखर प्रसाद एवं सलमान कुरेशी खुदा नगर ने 500-500 का पुरस्कार दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.