Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 का आगाज

कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 का आगाज

सुनामी फाइटर्स और साइक्लोन ब्लास्टर्स विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 मई। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार यानी 31 मई से शुरू कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 में सुनामी फाइटर्स और साइक्लोन ब्लास्टर्स ने जीत हासिल की। सुनामी फाइटर्स ने हरिकेन वारियर्स को 14 रन और साइक्लोन ब्लास्टर्स ने स्ट्रॉम बीटर्स को 4 रन से हराया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेत्री सागरिका चौधरी ने किया। इस अवसर पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने किया।

प्रत्युष रंजन का ऑलराउंड प्रदर्शन

पहला मुकाबला सुनामी फाइटर्स और हरिकेन वारियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हरिकेन वारियर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनामी फाइटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाए। प्रत्यूष रंजन ने नाबाद 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि आदित्य राज ने 22 और यश राज ने 12 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 39 रन मिले। हरिकेन वारियर्स की ओर से पुण्य प्रसून ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। अनुराग यादव, निखिल और आनंद को एक-एक विकेट मिला।

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिकेन वारियर्स की टीम 19.1 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। अभिनव ने शानदार 64 रन बनाए और सिद्धार्थ गौतम ने 23 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सुनामी फाइटर्स की ओर से कृष्णा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। प्रत्यूष रंजन ने 3 विकेट और युवराज राज ने 1 विकेट हासिल किया। प्रत्यूष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
सुनामी फाइटर्स: 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन, यश राज 12, आदित्य राज 22, प्रत्यूष रंजन नाबाद 32, अतिरिक्त 39, पुण्य प्रसून 3/12, अनुराग यादव 1/22, निखिल 1/17, आनंद 1/22.

हरिकेन वारियर्स : 19.1 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट, अभिनव 64, सिद्धार्थ गौतम 23, अतिरिक्त 18, कृष्णा 4/10, प्रत्यूष रंजन 3/14, युवराज राज 1/2.

आदित्य प्रकाश की शानदार पारी

स्ट्रॉम बीटर्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर साइक्लोन ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। आदित्य प्रकाश ने नाबाद 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आयुष ने 28 और दीप ने 12 रन बनाए। अतिरिक्त रनों के रूप में टीम को 47 रन मिले। स्ट्रॉम बीटर्स की ओर से हरिओम जी ने 3 विकेट हासिल किए जबकि वेदांत वरुण और आरव कुमार चंद्रा को एक-एक सफलता मिली।

140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्रॉम बीटर्स ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन ही बना सकी और मुकाबला 4 रन से गंवा दिया। वेदांत वरुण ने 38 रन बनाए जबकि आरव कुमार चंद्रा 46 रन बनाकर नाबाद लौटे। साइक्लोन ब्लास्टर्स की ओर से शौर्य ने 2 विकेट लिए जबकि आशुतोष को 1 विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी के लिए आदित्य प्रकाश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

साइक्लोन ब्लास्टर्स : 20 ओवर में पांच विकेट 139 रन, आयुष 28, आदित्य प्रकाश नाबाद 38,दीप 12, अतिरिक्त 47, हरिओम जी 3/25, वेदांत वरुण 1/5, आरव कुमार चंद्रा 1/14.

स्ट्रॉम बीटर्स: 20 ओवर में चार विकेट पर 135 रन, वेदांत वरुण 38, आरव कुमार चंद्रा नाबाद 46, अतिरिक्त 37, शौर्य 2/23, आशुतोष 1/13.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.