पटना, 31 मई। पटना जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा दो दिवसीय छठी बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन आज रामदेव महतो सभागार , मंगल तालाब, पटना सिटी में हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती कंचन कुमारी, मीडिया प्रभारी मोहित श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश उपस्थित होकर खिलाडियों का हौंसला बढ़ाया।
इस समारोह की अध्यक्षता पटना जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव जे पी मेहता के द्वारा किया गया। जे पी मेहता ने बताया कि इस चैम्पियनशिप मे बिहार के विभिन्न जिले की टीम से लगभग 250 बच्चे भाग लिया जिसमें ओवरआल पटना जिला की टीम विजेता रही। वहीं शेखपुरा जिला की टीम उपविजेता रही।
इस मैच को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए टेक्निकल आफिशियल विक्रांत पंकज,अनामिका सोनू,बबली कुमारी, प्रीति कुमारी, राज साक्षी कसक, शुभम कुमार, डॉ विक्की मौर्य वहीं आयोजन समिति के रॉकी कुमार, विजय प्रकाश, शेखर कुमार, रविश रमन, बलि यादव, निशांत कुमार, कर्मवीर, रिशू राज, आकाश पंकज मौजूद रहे।
पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम
बालिका वर्ग में सनीका पटेल (पटना) स्वर्ण पदक, राज रूनझुन कु. (शेखपुरा) स्वर्ण पदक, पुष्पा कुमारी (शेखपुरा) रजत पदक, मानवी राज (पटना) कांस्य पदक, खुशी कुमारी (सारण) स्वर्ण पदक, ईशानवी (पटना) रजत पदक, रुद्राक्षी कुमारी (पटना) कांस्य पदक, संजना कुमारी (शेखपुरा) स्वर्ण पदक, सिद्धि कोठारी (वैशाली) रजत पदक, एंजेल कुमारी (पटना) स्वर्ण पदक, दिव्या कुमारी (वैशाली) कांस्य पदक, मान्या नंदन, शाक्या, प्रज्ञा कुमारी,अक्षैनी वाची (पटना) स्वर्ण पदक, प्रिया कुमारी (शेखपुरा) स्वर्ण पदक, प्रीति कुमारी (सारण) रजत पदक, सृष्टि कुमारी (वैशाली) कांस्य पदक, अनमोल प्रियदर्शी (पटना) स्वर्ण पदक, कोमल कुमारी (शेखपुरा) रजत पदक, रानी कुमारी (वैशाली) कांस्य पदक, आशु कुमारी (सारण) स्वर्ण पदक, ऋषिका रंजन (पटना) रजत पदक, शोभा कुमारी (वैशाली) कांस्य पदक, शुभी शर्मा (शेखपुरा) स्वर्ण पदक, सुलेखा भारती (वैशाली) रजत पदक,
बालक वर्ग के पदक विजेता
अक्षत राज (गया जी ) स्वर्ण पदक, सार्थक गुप्त (पटना) रजत पदक, रौशन कुमार (वैशाली) कांस्य पदक, ऋषिकेश कुमार (शेखपुरा) स्वर्ण पदक, सानू कुमार (पटना) रजत पदक, कुमार विहान (गया जी) कांस्य पदक, कौशल पटेल (शेखपुरा) स्वर्ण पदक, अभिनव कुमार (शेखपुरा) रजत पदक, अनीश राज (सारण) कांस्य पदक, आयुष वर्मा (शेखपुरा) स्वर्ण पदक, शिवाश कुमार (शेखपुरा) रजत पदक, आदित्य यादव (सारण) कांस्य पदक, इशू कुमार (शेखपुरा) स्वर्ण पदक, अमन किंकर (, शेखपुरा) रजत पदक, नमन कुमार (पटना) कांस्य पदक, मानव कुमार शेखपुरा स्वर्ण पदक, अंकुश कुमार (पटना) रजत पदक, मानव कुमार (शेखपुरा) कांस्य पदक, यशवंत कुमार (शेखपुरा) स्वर्ण पदक, ईशान राज (पटना) स्वर्ण पदक जीतकर अपने अपने जिले का नाम रौशन किया।