Thursday, May 28, 2026
Home Uncategorized कार्तिक उरांव आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर रांची के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

कार्तिक उरांव आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर रांची के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

फर्स्ट ऑल इंडिया इंडोर आर्चरी चैंपियनशिप में जीते पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 28 मई। गोवा में आयोजित फर्स्ट ऑल इंडिया इंडोर आर्चरी चैंपियनशिप 2026 के सीनियर लेवल इंडियन राउंड प्रतियोगिता में कार्तिक उरांव आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर, रातू, रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया।

सेंटर से प्रतियोगिता में भाग लेने गए तीनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप-8 में अपनी जगह बनाई। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सेंटर परिवार एवं झारखंड खेल जगत में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में खिलाड़ी पिंटू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग राउंड में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने इंडिविजुअल इवेंट में भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उपलब्धि सीनियर लेवल इंडियन राउंड प्रतियोगिता में सेंटर एवं राज्य के लिए गौरव का विषय है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर की मुख्य संरक्षिका पूनम खलखो, अध्यक्ष रंजीत तिर्की, सचिव ज्योति खलखो, रांची डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन के सचिव चंचल भट्टाचार्य, टीम मैनेजर रतन सोरेन, आदिवासी बाल विकास विद्यालय के प्रिंसिपल रोहित कुमार मिश्रा एवं डॉ. लक्ष्मण उरांव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि आज सेंटर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य एवं देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करेंगे। सेंटर परिवार ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights