Thursday, June 18, 2026
Home Slider रांची जिला ताईक्वांडो संघ ने मनाया शिक्षक दिवस समारोह

रांची जिला ताईक्वांडो संघ ने मनाया शिक्षक दिवस समारोह

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची जिला ताईक्वांडो संघ ने एस वी पब्लिक स्कूल धुर्वा स्थित अपने कार्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन कोविड 19 के संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक सादा समारोह आयोजित कर मनाया।

इस मौके पर संघ के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने संघ के प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में मो० मोदस्सर (उत्क्रमित उच्च विद्यालय चान्हो),मनोरमा कुमारी (कारमेल स्कूल), अविनाश राम (के वी एच ई सी), करमचन्द भगत (सरला बिरला पब्लिक स्कूल), ताराकांत पटेल (ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल),

अनुज उरांव (साऊथ पॉइंट पब्लिक स्कूल), शिव शक्ति (के वी हिनू), अशोक कुमार दास (बरियातू ताईक्वांडो क्लब), अमन पाण्डेय (एस वी पब्लिक स्कूल), विजय शंकर तिवारी (जयपाल सिंह सेंटर), मिथलेश कुमार, प्रत्यक्ष और मुकेश हजाम है। इस मौके पर एस वी पब्लिक स्कूल के अशोक विश्वकर्मा और के वी एच् ई सी के धंमेंद्र कुमार उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.