Thursday, April 23, 2026
Home Slider पूर्णिया क्रिकेट विकास कप : कोषाध्यक्ष एकादश की जीत में चमके सत्यम

पूर्णिया क्रिकेट विकास कप : कोषाध्यक्ष एकादश की जीत में चमके सत्यम

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शहर के डीएसए मैदान पर रविवार से शुरू पूर्णिया क्रिकेट विकास कप के उद्घाटन मैच में कोषाध्यक्ष एकादश के सत्यम कुमार की गेंदबाजी के आगे उपाध्यक्ष एकादश की टीम नतमस्तक हो गई और कोषाध्यक्ष एकादश ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया।

टॉस उपाध्यक्ष एकादश ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पूरी टीम 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। विजय भारती ने 14, विकास ने 14,आकिब रजा ने 34,प्रदीप ने 15 रन बनाये। सत्यम कुमार ने 20 रन देकर पांच विकेट चटकाये। सकलैन मुश्ताक ने 16 रन देकर एक विकेट लिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-chandan-1024x576.jpg

जवाब में कोषाध्यक्ष एकादश की टीम दो विकेट खोकर 96 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। कप्तान अभिषेक चौधरी ने नाबाद 40 रन बनाये। अभिषेक ने 10, मोनू ने 25 और मो जाहिद ने नाबाद 14 रन बनाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is National-Institute-of-Cricket.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Ab-Cricket-Academy-Rohtash-1.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Prs-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is smriti-jupiter-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights