Sunday, June 14, 2026
Home Slider भागलपुर एफए ने जीता बुनील दा फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

भागलपुर एफए ने जीता बुनील दा फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। भागलपुर फुटबॉल एकेडमी ने किशनपुर को 2-0 से हरा कर बुनील दा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से सौरभ कुमार ने पहले हाफ के दसवें मिनट और विलसन मूर्मू ने दूसरे हाफ के 15वें मिनट में गोल दागे।

फाइनल मैच का उद्घाटन कर्नल अरविंद कुमार, पुरण कुमार झा (एएसपी, भागलपुर), डॉ सुनील सिंह (टीएमबीयू खेल सचिव), मृत्युंजय तिवारी (बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष), केके शर्मा (सार्जेंट मेजर), बंटी यादव (सामाजिक कार्यकर्ता) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस मौके पर पूर्व फुटबॉलर मो इजहर अली, मो असलम, विजय सिंह, मनोज मंडल, डॉ आनंद मिश्रा, मो शमीम मलिक (सचिव बरेहपुरा), राम कुमार मिश्रा (पूर्व सचिव बीएफएसए), विनय कुमार सिंह (संयोजक दुर्गा पूजा समिति), डॉ विवेक, नसर आलम, मो फारुख आलम, मिंटू कलाकार, आलोक कुमार, मो फैसल, रजनीश कुमार, तुषार श्रीवास्तव, मो इसराइल, जितू कुमार, सुजीत कुमार सूरज, सुबीर मुखर्जी, नारायण यादव, साहिन अख्तर, मो उमर, मो नौशाद, मो जोनि, मुरारी कुमार मौजूद थे। कमेंट्री मो सादिक हसन और नसर आलम ने किया। धन्यवाद व्यक्त डॉ विवके कुमार ने किया। मैच के निर्णायक अमरेंद्र मोहन, मनोज मंडल, उपेंद्र मंडल और असर आलम अच्छु थे।   

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.