27 C
Patna
Thursday, November 30, 2023

प्रणय & सिंधु करेंगे Asia Badminton Championship में भारत की अगुवाई

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु और विश्व के नंबर आठ शटलर एचएस प्रणय 14 से 19 फरवरी तक दुबई में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीएआई ने एक बार फिर शीर्ष खिलाड़ियों को सीधे चुनने और बाकी टीम के लिये ट्रायल आयोजित करने की प्रणाली का पालन किया। वर्ष 2021 में एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के पिछले संस्करण को कोविड महामारी के कारण रद्द करना पड़ा था और भारतीय खिलाड़ी यह दिखाने के लिये उत्सुक होंगे कि वे 2019 से कितने बेहतर हो गये हैं।

भारतीय टीम : लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय (पुरुष एकल), पीवी सिंधु और आकर्षि कश्यप (महिला एकल), सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, कृष्ण प्रसाद गर्ग और विष्णुवर्धन गौड़ पी (पुरुष युगल), त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद, अश्विनी भट और शिखा गौतम (महिला युगल), ईशान भटनागर और तनिषा क्रास्टो (मिश्रित युगल)।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights