Friday, May 22, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय PakvsNZ : शकील का शतक, पटेल-सोढ़ी ने करवाई न्यूजीलैंड की वापसी

PakvsNZ : शकील का शतक, पटेल-सोढ़ी ने करवाई न्यूजीलैंड की वापसी

by Khel Dhaba
0 comment
PakvsNZ

कराची। पाकिस्तान ने सऊद शकील (नाबाद 124 रन) के शतक और सरफराज अहमद (78 रन) के साथ उनकी विशाल साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 407 रन बना लिये। पाकिस्तान हालांकि अब भी 42 रन से पीछे है और उन्होंने नौ विकेट गंवा दिये हैं।

पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत 154/3 के स्कोर से की, जबकि अच्छी लय में दिख रहे इमाम-उल-हक अपने शतक से चूक गये। इमाम ने 165 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 83 रन बनाये।

शकील और सरफराज ने इसके बाद मोर्चा संभाल लिया और पांचवें विकेट के लिए 150 रन जोड़े। सरफराज ने 109 गेंदों पर 10 चौकों के साथ 78 रन बनाये, हालांकि डैरिल मिचेल की गेंद पर टॉम ब्लंडेल की शानदार स्टंपिंग ने उन्हें इस पारी को शतक में बदलने से रोक दिया। शकील ने अपना शतक पूरा करने के बाद आगा सलमान (41) के साथ भी 53 रन जोड़े।

तीसरा सत्र समाप्त होने से कुछ देर पहले तक पाकिस्तान मजबूत स्थिति में थी, लेकिन अजाज पटेल और ईश सोढ़ी ने सिर्फ 12 रन के अंतराल में चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करवाई। पटेल ने सलमान और हसन अली को अपना शिकार बनाया, जबकि सोढ़ी ने नसीम शाह और मीर हमज़ा को आउट किया।

दिन का खेल खत्म होने से पहले शकील ने 124 रन बना लिये, जबकि अबरार अहमद बिना खाते खोले उनके साथ मौजूद हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights