पटना। पटना सिटी स्थित मनोज कमलिया स्टेडियम में पटना जिला हेमन ट्रॉफी के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हुई। पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया मुख्य चयनकर्ता नरेंद्र रस्तोगी की अध्यक्षता में और सदस्य रणधीर कुमार और शशि भूषण की देख रेख में शुरू हुआ।
पटना के 57 खिलाड़िओं ने हिस्सा लिया जबकि कुछ खिलड़ियों ने व्यक्तिगत कारणों से अनुपस्थित रहे और कल शामिल होंगे। ट्रायल कल भी जारी रहेगा। संयोजक रूपक कुमार ने सभी खिलाड़िओं को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करने को कहा है। चयनित खिलाडियों का एक सप्ताह का कैम्प होगा और उसके बाद जिला टीम जहानाबाद में पहला मुक़ाबला 27 मार्च को खेलेगी।
इस अवसर पर बीसीए अध्यक्ष की सलाहकार मधु शर्मा, कन्हैया यादव, प्रतिष्ठित व्यवसायी नारायण राठी, कन्हैया सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।






- राष्ट्रीय बॉयथल-ट्रॉयथल चैंपियनशिप में झारखंड को पांच पदक

- झारखंड राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

- राष्ट्रीय कोच प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना हुए झारखंड के चार शिक्षक

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हरक्यूलस सीसी विजयी

- पटना जिला अस्मिता सिटी रोड साइकिलिंग लीग संपन्न

- बेगूसराय जिला अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग में खिलाड़ियों की भीड़

- सीएम सम्राट चौधरी ने एथलीट पीयूष राज को किया सम्मानित

- बिहार के युवा एथलीटों की बड़ी उड़ान, सेतू मिश्रा और विभास्कर कुमार पहनेंगे इंडिया जर्सी
