Wednesday, June 10, 2026
Home Slider श्रीलंका की वैकल्पिक टीम में भी एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

श्रीलंका की वैकल्पिक टीम में भी एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

by Khel Dhaba
0 comment

कोलंबो। भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखला शुरू होने से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में है और अब दो बायो बबल में से एक में श्रीलंका टीम का एक क्रिकेटर पॉजिटिव पाया गया है।

कोरोना संक्रमण के कारण श्रृंखला चार दिन के लिये स्थगित होने के बाद से खिलाड़ी दो समूह में अलग अलग अभ्यास कर रहे हैं । मेजबान टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन संक्रमित पाये गए हैं।

भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, अब 18 जुलाई को खेला जाएगा पहला वनडे

श्रीलंकाई सूत्रों के हवाले से ‘न्यूजवायर डॉट आइके’ ने कहा कि बल्लेबाज सैंडुन वीराक्कोडी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार वह 15 सीनियर खिलाड़ियों के साथ थे जो सिनामन ग्रांड होटल में रह रहे हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वीरोक्कोडी को भानुका राजपक्षा और कई अन्य क्रिकेटरों के साथ शुक्रवार की रात दाम्बुला भेजा गया ताकि भारत के खिलाफ श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच खेल सकें।

26 क्रिकेटरों का एक अन्य समूह दाम्बुला में अलग बायो बबल में रह रहा है और श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उनमें से कोई संक्रमित नहीं है।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे अब 13 की बजाय 18 जुलाई को खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.