Saturday, June 13, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य डुरंड कप में मोहम्मडन ने जमशेदपुर को 3-0 से रौंदा

डुरंड कप में मोहम्मडन ने जमशेदपुर को 3-0 से रौंदा

by Khel Dhaba
0 comment

कोलकाता। मोहम्मडन एफसी ने डूरंड कप 2022 में रविवार को एकतरफा मैच में जमशेदपुर एफसी को 3-0 से मात दी।

मोहम्मडन की ओर से फजलू रहमान (38′), प्रणॉय हालदर (71′) और एसके फैयाज़ (74′) ने एक-एक गोल किया। दूसरी ओर, जमशेदपुर एक बार भी बॉल को मोहम्मडन के नेट तक नहीं पहुंचा सकी।

इस आसान जीत के साथ मोहम्मद डूरंड कप 2022 के ग्रुप-ए में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि जमशेदपुर अब भी अपनी पहली जीत के इंतजार में है।

आर्मी ग्रीन ने डुरंड कप 2022 में रविवार को नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 3-1 से हराते हुए क्लब को टूर्नामेंट की लगातार दूसरी हार सौंपी।

ग्रीन के कप्तान पीसी लल्लवमकिमा ने अपनी टीम के लिये दो गोल किये जबकि तीसरा गोल सोमेश कोठारी ने किया। दीपू मिर्धा ने युनाइटेड का सांत्वना गोल किया।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार शुरुआत की लेकिन मैच में आगे बढ़ते हुए आर्मी ग्रीन के खिलाड़ियों ने अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दी। उन्होंने 9वें मिनट में ही अपने कप्तान के माध्यम से पहला गोल किया।

इसके बाद ग्रीन ने युवा युनाइटेड पर दबाव बनाना शुरू किया, जिसके नतीजे में दूसरा गोल हुआ। सोमेश ने दाईं ओर से गोल के करीब चबिन रभा को बॉल पास की। रभा ने गोल की ओर निशाना लगाया मगर गोलकीपर ने उसे रोक लिया, हालांकि बॉल वापस सोमेश के पास पहुंची जिन्होंने सफलतापूर्वक अपनी टीम की बढ़त को 2-0 किया। कप्तान लल्लवमकिमा ने 55वें मिनट में एक और गोल किया जिससे ग्रीन की बढ़त 3-0 हो गयी।

इंजरी टाइम में दीपू ने युनाइटेड के लिए एक गोल किया भी, मगर यह नाकाफी रहा और उनकी टीम को 1-3 से हार का मुंह देखना पड़ा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.