Tuesday, April 21, 2026
Home झारखंड मेकॉन ने जीता पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

मेकॉन ने जीता पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। डॉ. रामदयाल मुण्डा क्रीड़ा केंद्र एवम रूम्बुल के तत्वावधान में डॉ. रामदयाल मुण्डा स्टेडियम, रांची में संपन्न 8वीं पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुण्डा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का खिताब मेकॉन ने जीता। फाइनल मैच में मेकॉन ने बी.पी.एस.एस. दुबलिया को 1-0 से हराया। विजेता टीम मेकॉन की ओर से लक्ष्मीकांत ने पहला गोल किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली के लोकप्रिय विधायक व खिलाड़ियों के हृदय में एक विशेष स्थान रखने वाले शख्सियत श्री सुदेश कुमार महतो, पद्मश्री राम दयाल मुंडा की धर्मपत्नी श्रीमती अमिता मुंडा, रांची के उपनगर आयुक्त श्री कुंवर पाहन, लिटिल विंग स्कूल के निदेशक रमेंद्र कुमार, झारखंड आंदोलनकारी संजय बसु मालिक, डॉ. देवशरण भगत, डब्लू जॉन बोर्डिंग स्कूल की प्राचार्या डॉ. सुफल एक्का, अध्यक्ष कृष्णा भगत, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

विजेता टीम मेकॉन को विजेता ट्राफी के साथ कैश अवार्ड के रूप 1,50,001 से नवाजा गया वहीं उपविजेता टीम बी.पी.एस.एस. दुबलिया को उपविजेता ट्राफी के साथ कैश अवार्ड के रूप में रु.1,00,001 से नवाजा गया। वहीं प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ट्राफी एवम स्मार्ट टीवी वहीं प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर ऑफ फाइनल को ट्राफी एवम कैश अवार्ड रु. 2000 से सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति के और से राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाने वाले खिलाड़ी दिनेश कुमार जी को सम्मानित किया गया।

समापन समारोह के के दौरान मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली के लोकप्रिय विधायक श्री सुदेश कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा की इस प्रतियोगिता का शोर राज्य सहित राज्य के बाहर तक जा रहा है। इस प्रतियोगिता के फाइनल का रोमांच क्रिकेट के इंडिया पाकिस्तान मैच से कम नही था। दोनो टीमों ने अपने खेल से दस हजार से अधिक लोगों के दिल को जीता है। इस प्रतियोगिता के जरिए पद्मश्री राम दयाल मुंडा जी का शोर्य सदा गुंजामन रहेगा और इस प्लेटफार्म के जरिया राज्य के कई उदीयमान खिलाड़ी आगे बढ़ते रहेंगे।

प्रतियोगिता के परिणाम
• विजेता– मेकॉन फुटबॉल अकादमी
• उपविजेता– बी.पी.एस.एस. दुबलिया
• बेस्ट उदीयमान खिलाड़ी– मधु, बी.पी.एस.एस. दुबलिया
• सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड– बेताल, बी.पी.एस.एस. दुबलिया
• सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर – एडविन, बी.पी.एस.एस. दुबलिया
• सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर– मंजीत, मेकॉन फुटबॉल क्लब
• सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर– अमित, बी.पी.एस.एस. दुबलिया
• प्लेयर ऑफ द फाइनल– लक्ष्मीकांत, मेकॉन फुटबॉल क्लब
• प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – रोहित, मेकॉन फुटबॉल क्लब
• सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम– हुलहुंडू एफ.सी. टीम

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights