25 C
Patna
Saturday, December 2, 2023

झारखंड साइक्लिंग संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले

रांची। सोमवार को झारखंड साइक्लिंग संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक न्यू स्टेडियम बैंक कॉलोनी में संपन्न हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता झारखंड साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने की। बैठक में साहिबगंज, गोड्डा,देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला, जमशेदपुर, पलामू, सिमडेगा, चाईबासा, रांची, कोडरमा, चतरा, दुमका,गढ़वा, लातेहार, धनबाद, बोकारो, खूंटी, गुमला आदि जिले के अध्यक्ष एवं सचिव ने भाग लिया।

बैठक में हुए फैसले के अनुसार अगले साल जूनियर राज्यस्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता धनबाद, ओपन साइक्लिंग प्रतियोगिता कोडरमा, राज्यस्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता पाकुड़ जिला में कराया जायेगा।

पाकुड़ जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बल्टी जी और जेएसएसपीएस के मुकुल टोप्पो को झारखंड जिला साइक्लिंग संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस बैठक में झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, झारखंड साइक्लिंग संघ के कोषाध्यक्ष सह पाकुड़ जिला साइक्लिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह, पाकुड़ जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंह उर्फ बुल्टी, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, सुजीत विद्यार्थी, अशोक कुमार सिन्हा ,प्रतियोगिता (रेस) डायरेक्टर विनय भास्कर, झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव आशीष झा, दिलीप कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव, दीपक हेंब्रम ,किशोर कुणाल ,अभिषेक पांडे , चंद्र बहादुर सिंह, अनिल बरनवाल, सलिल कुमार, लक्ष्मण महतो ,विनीता टोप्पो ,लखन हेंब्रम ,विनोद शर्मा, सुशील गोप, कृष्णा राम, निरंजन महतो, जितेंद्र महतो ,रितेश रंजन झा ,प्रियंका कुमारी , गुलंची बंडा आदि सहित कई जिला संघ के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights