Monday, June 1, 2026
Home Uncategorized Lohia Nagar Mount Carmel High School के वार्षिक खेलकूद सह सम्मान समारोह का शानदार आगाज

Lohia Nagar Mount Carmel High School के वार्षिक खेलकूद सह सम्मान समारोह का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment
Lohia Nagar Mount Carmel High School

लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद सह सम्मान समारोह का शानदार आगाज राजधानी पटना के पाटलीपुत्रा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में रविवार से हुआ।

इस समारोह में स्कूल के सीनियर वर्ग के प्रशिक्षु छात्र—छात्राएं बढ़ चढ़कर विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं।इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी ग्रुप आफ स्कूल की निदेशका मीनू सिंह व प्राचार्या शालिनी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर व बच्चों का उत्सावर्धन कर किया।

इस अवसर पर आए सभी अभिभावकों व प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत एमएलसी ग्रुप आफ स्कूल के स्पोटर्स हेड रुपक कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय स्पोटर्स मीट का समापन सोमवार को होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच विजेता व उपविजेता प्रतिभागी छात्र—छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षिक—शिक्षिका संग बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। क्रिशमस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का आकर्षण सांता कलॉज रहे। जिन्होंने बच्चों के बीच चॉकलेट बांटकर बच्चों के उत्साह को चार गुणा कर दिया।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.