Monday, June 1, 2026
Home बिहारअन्य Gyansthali High School, Sultanganj में वार्षिक खेलकूद सह सम्मान समारोह का आयोजन

Gyansthali High School, Sultanganj में वार्षिक खेलकूद सह सम्मान समारोह का आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

ज्ञानस्थली हाईस्कूल, सुल्तानगंज में वार्षिक स्पोटर्स मीट सह सम्मान समारोह रविवार को संपन्न हुआ। स्कूल के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश जी व विशिष्ट अतिथि एमएलसी ग्रुप आफ स्कूल की निदेशका मीनू सिंह व प्राचार्या शालिनी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर व बच्चों का उत्सावर्धन कर किया। स्पर्धाएं समाप्ति उपरांत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आए सभी अभिभावकों व प्रतिभागी विद्यार्थियों को स्कूल के प्राचार्य ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन मशहूर उद्घोषक अजय अंबष्ठा ने किया। इस अवसर पर शिक्षिक-शिक्षिका संग बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। क्रिसमस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का आकर्षण सांता कलॉज रहे। जिन्होंने बच्चों के बीच चॉकलेट बांटकर बच्चों के उत्साह को चार गुणा कर दिया।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.