Tuesday, June 9, 2026
Home झारखंडअन्य खेलो इंडिया वीमेंस वुशू लीग कल से, टीमों का पहुंचना शुरू

खेलो इंडिया वीमेंस वुशू लीग कल से, टीमों का पहुंचना शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। खेलो इंडिया वीमेंस वुशु लीग जो कल (17 नवम्बर) से प्रारंभ हो रही है का पोस्टर आज यहाँ ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में रिलीज कर दिया गया।

स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घटान कल अपराह्न तीन बजे किया जाएगा।

इस लीग में शामिल होने वाली टीमो का राँची आना शुरू हो गया।आज इस लीग में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश ,गुजरात, उत्तरप्रदेश के खिलाड़ी राँची पहुँच चुके है।

ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आज इस पोस्टर रिलीज के अवसर पर उदय साहू,शैलेन्द्र दुबे,पंकज जायसवाल, मनोज साहू,रंजन सिन्हा, अनिल माथुर,प्रियदर्शी अमर,अनिल जायसवाल, दीपक गोप,रत्नेश कुमार,आशेष गोप,सुमित घोषाल,आनंद खलखो,प्रशांत ,बासुदेव टोप्पो,अशोक उरांव,शिवेंद्र दुबे आदि मौजूद थे।

महिला लीग के उद्घाटन समारोह के अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री झारखंड श्री जगरनाथ महतो,झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद श्री दीपक प्रकाश ,राँची के सांसद संजय सेठ उपस्थित रहेंगे । इस लीग को सफल बनाने में झारखंड सरकार ,खेल निदेशालय और जे एस एस पी एस का विशेष सहयोग प्राप्त हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.