Wednesday, April 22, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : आकाश के चौके से जीता बांका

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : आकाश के चौके से जीता बांका

अंगिका जोन में बांका ने जमुई को 2 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, अप्रैल। विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के अंगिका जोन के अंतर्गत जमुई बनाम बांका मैच में आखिरी गेंद तक रोमांच कायम रहा और इस रोमांचक मुकाबले में बाजी मारी बांका ने। बांका ने जमुई को दो विकेट से हराया।

टॉस जमुई ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाये। जवाब में बांका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

आखिर ओवर में बांका को जीत के लिए 13 रन की जरुरत थी। गेंद थी जमुई को सोनू कुमार के हाथों में और स्ट्राइक पर थे बांका के आकाश कुमार सिंह। पहली गेंद पर दो रन। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर फिर दो रन। चौथी गेंद पर कोई रन। अब बांका को जीत के लिए 2 गेंद पर 10 रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर आकाश सिंह ने छक्का मार और अब 1 गेंद पर जीत के लिए 3 रन की दरकरार रह गई और आकाश ने चौका मार कर बांका को रोमांचक जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें : बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : कैमूर पर अकेले भारी पड़े भोजपुर के अंकित

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमुई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोहम्मद आसिफ इकबाल ने 66 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा सुयश कुमार ने 28 रन और कमलेश कुमार सिंह ने 28 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा विशाल कुमार ने 18, मयंक मेहता ने 16 रन की पारी खेली।

बांका की ओर से समर आनंद ने 1,मनीष यादव ने 2,राजेश यादव ने 2, राशिद राजा, कुणाल शानू और रितेश राय ने 1-1 विकेट चटकाये।

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। कप्तान पुनीत यादव ने 30 रन बनाए, जबकि समीर भारती (38) और विनीत चौधरी (43) ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में आकाश कुमार सिंह (नाबाद 15) ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को 20 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन तक पहुंचाया और जीत दिला दी।

जमुई की ओर से गेंदबाजी में मयंक मेहता (3/36) और सुयश दीपक कुमार (2/10) ने अच्छा प्रदर्शन किया।

संक्षिप्त स्कोर

जमुई: 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन, मोहम्मद आसिफ इकबाल 66, सुयश कुमार 28, कमलेश कुमार सिंह 28, विशाल राजेश 18, मयंक मेहता 16, मनीष यादव 2/34, राजेश यादव 2/33, समर आनंद 1/36, एमडी राशिद रजा 1/35, कुणाल सानू 1/15

बांका: 20 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन, विनीत चौधरी 43, समीर भारती 38, पुनीत यादव 30, आकाश कुमार सिंह नाबाद 15, रितेश कुमार 12, एमडी राशिद रजा 12, मयंक मेहता 3/36, सुयश कुमार 2/10, शुभम सिंह 1/30, सोनू 1/27

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights