Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट स्कूल क्रिकेट कार्निवल के लिए सेलेक्शन ट्रायल 26 अप्रैल को

स्कूल क्रिकेट कार्निवल के लिए सेलेक्शन ट्रायल 26 अप्रैल को

हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी में होगा सेलेक्शन ट्रायल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 अप्रैल। स्कूल क्रिकेट कार्निवल (एससीसी) के तहत आयोजित होने वाले अंडर-17 चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीमों के गठन के लिए आगामी 26 अप्रैल को सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी टूर्नामेंट के निदेशक अमित रंजन ने दी।

ट्रायल्स का आयोजन सुबह 8:00 बजे से हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी में किया जाएगा, जिसमें पूरे बिहार के प्रतिभाशाली अंडर-17 खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगामी टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलेगा।

टूर्नामेंट का आयोजन डे-नाइट फॉर्मेट में किया जाएगा और इसमें कुल 8 टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता व्हाइट बॉल और रंगीन ड्रेस में खेली जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को एक पेशेवर माहौल का अनुभव मिलेगा।

टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर एवं मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर जैसे पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।विशेष जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर कॉल करें 8292644306 ।

निदेशक अमित रंजन ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर ट्रायल्स में भाग लें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.