Saturday, June 13, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स Khelo India झारखंड एथलेटिक्स बालक & बालिका टीम पंचकुला के लिए हुई रवाना

Khelo India झारखंड एथलेटिक्स बालक & बालिका टीम पंचकुला के लिए हुई रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा (पंचकुला) में 4 जून से 13 जून तक आयोजित खेलों इण्डिया यूथ गेम्स लिए खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा रांची में 20 मई 28 मई तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के उपरांत आज एथलेटिक्स टीम पंचकुला के लिए रवाना हुईं।

झारखंड टीम इस प्रकार है-

बालिका वर्ग: संजना लकड़ा, आशा किरण बारला,प्रेम लता केरकेट्टा, सुप्रीति कच्छप

बालक वर्ग: विशाल कुमार, मो.सादाब,आंसू कुमार सिंह, विशाल बहादुर, सदानंद कुमार
प्रशिक्षक – योगेश यादव
मैनेजर – राजू साहू

खेलो इंडिया हेतु एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी एस. के. पाण्डे एवम अनवर हुसैन रवाना

युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा (पंचकुला) में 4 जून से 13 जून तक आयोजित खेलों इण्डिया यूथ गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा हेतु
लेवल एक तकनीकी पदाधिकारी शिव कुमार पांडे एवम झारखंड के एथलेटिक्स राज्य समन्वयक अनवर हुसैन को नामित किया गया है। आज दोनो तकनीकी पदाधिकारी 7 से 9 जून तक आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धा
बतौर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए रांची से रवाना हुए। झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.