Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट Kaimur Cricket League में कैमूर सीए जीता

Kaimur Cricket League में कैमूर सीए जीता

by Khel Dhaba
0 comment

कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का तेरहवां मुकाबला कैमूर क्रिकेट एकेडमी,भभुआ और प्रिंस क्रिकेट क्लब,चैनपुर के बीच हुआ जिसमें कैमूर सी ए ने प्रिंस सी सी को आसानी से 6 विकेट से हरा दिया।


सोमवार की सुबह प्रिंस सी सी के कप्तान नीतीश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन कैमूर के गेंदबाजों ने शुरुआत से प्रिंस के बल्लेबाजों को नियमित अंतराल पर पवेलियन की राह दिखाते रहे और प्रिंस सी सी को मात्र 90 रन पर समेट दिया।

कप्तान शाद आलम ने 21 रन देकर 3,अंकित 9 रन खर्च कर 3,हरिओम 26 पर 2 और आर्यन 18 पर 1व धीरज 9 रन खर्च करके 1 विकेट चटकाने में सफल रहे।

प्रिंस की ओर से सर्वाधिक रन रणवीर यादव ने 21 गेंदो में 4 चौके के सहायता से 25 रन,शिवांश 16 गेंदो में 18 रन और अंकुश 18 गेंद में 13 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई की रन संख्या तक नहीं पहुंच सका।

जीत के लिए 91रनों का लक्ष्य लेकर उतरी कैमूर सी ए के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े पहला विकेट कृष राज के रुप में जो अपने 7 रन के व्यक्तिगत रन संख्या पर आउट हुए उसके बाद दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज अपुर्व मेहता व सिद्धार्थ ने 37 रनो की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया। अपूर्व आउट होने से पहले 32 गेंदो में 8 चौके के मदद से 46 रन और सिद्धार्थ ने 32 गेंदो में 3 चौका के साथ 23 रन बनाये,प्रिंस की ओर से कुंदन ने 2 और शिवांश व सत्यम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अंकित को शानदार गेंदबाजी (3 विकेट)प्रदर्शन के लिए वरिय खिलाड़ी वसीम अली ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग अनुभव सिंह व मुकेश गोस्वामी और स्कोरिंग सौरव कुमार और प्रदीप ने किया।कल का मैच साईं भारती क्रिकेट क्लब,मोहनियां और रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.