Sunday, June 7, 2026
Home झारखंडक्रिकेट जेएससीए वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट : रामगढ़ जिला की टीम रांची रवाना

जेएससीए वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट : रामगढ़ जिला की टीम रांची रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022-23 के सेशन में भाग लेने हेतु रामगढ़ जिला विमेंस टीम आज रांची रवाना हुई। आरसीए अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र साहू, मानद सचिव अरुण कुमार राय, संयुक्त सचिव परमदीप सिंह कालरा, सहसचिव रोहित कुमार, सेलेक्टर एवं सहसचिव वीरेंद्र प्रसाद पासवान, कोच सुभोजित दत्ता, कोषाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने टीम को शुभकामना देते हुए रांची रवाना किया।

सीनियर वीमेंस टीम के कप्तान प्रगति कुमारी को बनाया गया है तो वही प्रिया पटेल को टीम का मुख्य जिम्मेवारी भी दिया गया है। टीम के मैनेजर सूरज प्रसाद को बनाया गया है टीम के अन्य सदस्य तनु कुमारी, कुमारी पलक, प्रगति प्रसाद, प्रिया झा, प्रियंका बरनवाल, सुधा कुजुर, प्राची प्रसाद, प्रतीक्षा कुमार दुबे, जूली कुमारी, स्तुति कुमारी,आकृति कुमारी, प्रतिमा यादव एवं खुशी सिंह। स्टैंड बाय मे प्रीति कुमारी एवं रिद्धि प्रसाद को रखा गया है रामगढ़ जिला का प्रथम मैच 9 अप्रैल को लोहरदगा के साथ 10 अप्रैल को रांची के साथ 11 अप्रैल को बोकारो के साथ प्रथम लीग मैच खेलना है!टीम को शुभकामना दे हुए अध्यक्ष श्री जैन ने कहा जिस तरह आप सभी ने अंडर-19 टीम को चैंपियन बनाई थी वैसे ही चैंपियन बन कर वापस आना सचिव अरुण कुमार राय ने कहा रामगढ़ जिला की टीम काफी संतुलित एवं अनुशासित है अच्छा प्रदर्शन कर वापस होगी यही शुभकामना हमारी ओर से।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.