Friday, May 15, 2026
Home Slider JSCA Under-16 Cricket : रामगढ़ को हराकर बोकारो बना ग्रुप चैंपियन

JSCA Under-16 Cricket : रामगढ़ को हराकर बोकारो बना ग्रुप चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

बोकारो। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से संचालित अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बोकारो एवं रामगढ़ के बीच ग्रुप ए का चौथा मैच खेला गया।

चास कॉलेज चास के मैदान में खेले गए मैच में बोकारो की टीम ने रामगढ़ की टीम को 164 रनों से पराजित कर ग्रुप चैंपियन बना। बोकारो की टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ग्रुप  ए से सुपर लीग के लिए क्वालीफाई किया।

चास कॉलेज चास के मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम ने 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 222 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से ओजस वर्धन ने 43 , शशि शेखर ने 33 , सूर्यांश सिंह ने 23 , सोनू कुमार ने 20, रोहित लाल सिंह ने 16 एवं आदित्य कुमार ने 15 रन बनाए।

गेंदबाजी में  रामगढ़ की ओर से रुद्राक्ष कुमार सिंह ने 49 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि विनीत साहा बाबू , प्रेम कुमार एवं सुजल कुमार को दो-दो विकेट मिला।

जवाबी पारी खेलने उतरी रामगढ़ की टीम 22 ओवर में मात्र 58 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से धर्म कुमार एवं जय वीर सिंह ने 13 13 व शिवम कुमार सिंह ने 10 रन बनाए।

गेंदबाजी में बोकारो की ओर से कृष्ण मुरारी यादव ने 4 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि आदित्य तिवारी एवं आदित्य कुमार को तीन-तीन विकेट मिला। मैच में धारदार गेंदबाजी के लिए बोकारो के आदित्य तिवारी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मैच ऑब्जर्वर आशीष सिन्हा ने प्रदान किया। मैच का संचालन रांची के अंपायर रमेश कुमार एवं प्रशांत कुमार ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights