Friday, May 15, 2026
Home Slider राजेश्वर राय अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय सीए की रोमांचक जीत

राजेश्वर राय अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय सीए की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अंशुल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय अंशुल क्रिकेट मैदान, नेउरा में खेली जा रही स्वतंत्रता सेनानी दूसरे राजेश्वर राय अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में बेगूसराय ने नेउरा सीसी को चार रन से हराया। बेगूसराय सीए के युवराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय सीए ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाये। युवराज ने 45,गुलशन ने 46, गौरव ने 27 रन बनाये। नेउरा की ओर से अभिषेक ने 19 रन देकर 3, हिमांशु ने 24 रन देकर 3,प्रकाश ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में नेउरा की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। सात्विक ने 47, अंकित ने 30, अभिषेक ने 20 रन बनाये। सूरज ने 22 रन देकर 3, मो शफी ने 45 रन देकर 2, क्षितीज ने 37 रन देकर 2, युवराज ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights