Friday, May 15, 2026
Home Slider रुबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग में साहिल का शतक

रुबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग में साहिल का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग में शनिवार का मुकाबला रंजन क्रिकेट क्लब और यूथ क्रिकेट क्लब हाजीपुर के बीच खेला गया।

रंजन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और उसके सलामी बल्लेबाज साहिल (105 रन) के शतक, सूरज सोनी  के 77 रन, रत्नेश के 16 और राजहंस के 13 रनों के सहयोग से निर्धारित 30 ओवरों में यूथ क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए।

रंजन क्रिकेट क्लब की तरफ से विशाल कुमार ने तीन, राज गिरी ने दो, दिव्य प्रकाश ने दो विकेट लिये।

जवाब में उतरी रंजन क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 96 रन पर ही ढेर हो गई। दीपक ने 24 और  रोशन ने 15 रनों का योगदान दिया। रंजन क्रिकेट क्लब के 8 खिलाड़ी दहाई अंक भी नहीं पार कर पाए।

यूथ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अनीश शर्मा ने 3, सूरज सोनी ने दो तथा रत्नेश ने दो विकेट लिये। सूरज सोनी को 77 रन और 2 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फिजियोथैरेपिस्ट कुमार गौरव ने दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights