Saturday, June 13, 2026
Home Slider 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपिनशिप के पहले दिन झारखंड को मिला स्वर्ण पदक

36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपिनशिप के पहले दिन झारखंड को मिला स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं असम एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान गुवाहाटी में शनिवार से शुरू 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के बाबूलाल पासवान ने अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग में बॉल थ्रो प्रतिस्पर्धा में 69.05 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक हासिल किया। बाबूलाल जेएसएसपीएस के प्रशिक्षु है।

इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी0डी0 सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडे, संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, संघ के कार्यपालक सचिव प्रभाकर वर्मा,चीफ कोच विनोद सिंह आलोक कुमार,संजय त्रिपाठी, सुखेर भगत, फादर रामू ,जी नारायण, अशोक कुमार, रामानंद खंडित, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह, अजय नायक, अरविंद कुमार, आशू भाटिया, शैलेश कुमार, संजय घोष, सिकंदर महतो, वरुण कुमार रणवीर सिंह, अजीत साहू, स्वेत प्रशांत, राकेश सिंह, बंधन टोप्पो, नीरज रॉय, एम एन पूर्ती, सरोज यादव समेत  संघ के अधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.