Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंड Subroto Cup Under-17 Girls Football में झारखंड की टीम की लगातार दूसरी जीत

Subroto Cup Under-17 Girls Football में झारखंड की टीम की लगातार दूसरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

दिल्ली के तेजस फुटबॉल मैदान में जारी 63वी सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम का दमदार प्रदर्शन दूसरे मुक़ाबले में भी जारी रहा। झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम (मदर इंटरनेशनल स्कूल) ने अपने दूसरे मुक़ाबले में गुजरात को 3-0 के अंतर से पराजित कर दिया है।

झारखंड की ओर से नैना कुमारी, संजना उरांव और बबिता कुमारी ने एक एक गोल कर झारखंड को दूसरे मुक़ाबले में बढ़त दिलाई। इससे पहले 6 अगस्त को हुए पहले मुक़ाबले में भी झारखंड की बालिका टीम ने मेजबान नयी दिल्ली 7-0 से बड़ी शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की थी। पहले मुक़ाबले में बबिता कुमारी ने 3, पुनिता कुमारी ने 2, पूजा कुमारी और संजना उरांव ने 1-1 गोल कर झारखंड को बड़ी जीत दिलाई थी।

टीम की कप्तानी प्रियतम तिर्की कर रही है। टीम में अनीशा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, क्रांति उरांव, नैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, संगीता कुमारी, बबिता कुमारी, संजना उरांव, पुनिता कुमारी, पूजा कुमारी, सोनामती होरो, एब्लिन कुजूर, पूनम कुमारी, ललिता बोयपाई शामिल है।

टूर्नामेंट से पहले अंडर 17 बालिका टीम को अंतराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के पूर्व निदेशक सुशील कुमार वर्मा द्वारा 21 दिनों का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था। एक के बाद एक मुक़ाबले में झारखंड के दमदार प्रदर्शन पर राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री श्री बैद्यनाथ राम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर समेत खेल कोषांग के सभी पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.