33 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

झारखंड सुपर 20-20 क्रिकेट टीम का चयन कल

रांची। सुपर 20-20 क्रिकेट संघ झारखंड के द्वारा रविवार को झारखंड सुपर 20-20 क्रिकेट टीम का चयन धुर्वा स्थित प्रभात तारा स्कूल में किया जायेगा। संघ सचिव सूरज प्रसाद ने बताया कि चयन पूर्वाहन नौ बजे से शुरू होगा। चयन ट्रायल में झारखंड राज्य के किसी जिले, ब्लॉक के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते है।

भाग लेने के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। चयन संबंधी अधिक जानकारी के मो. न. 8709258533 या 9608749472 से संपर्क किया जा सकता है। श्री प्रसाद ने बताया कि चयन के बाद झारखंड सुपर 20-20 क्रिकेट टीम गोवा में आगामी 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 14वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights