Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंडअन्य 15वीं झारखंड राज्य वुशु प्रतियोगिता शुरू

15वीं झारखंड राज्य वुशु प्रतियोगिता शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड वुशु संघ के द्वारा रांची जिला वुशु संघ के तत्वावधान में सिल्ली वुशु अकादमी के सहयोग से 15वी झारखंड राज्य वुशु प्रतियोगिता शनिवार से मुरी स्थित हिंडाल्को क्लब में प्रारंभ हुई।

इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भारतीय वुशु संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, संत माइकल स्कूल के निदेशक कृष्ण कुमार, प्रियदर्शी अमर, एल प्रदीप कुमार सिंह, शैलेन्द्र दुबे, गोकुलानंद मिश्रा आदि मौजूद थे।

इस प्रतियोगिता के प्रारंभिक बाउट में खिलाड़ियों ने अपने वर्गो में बढ़त बनाई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दीपक गोप, अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी, रजी अहमद, कृष्णा कच्छप, मनोज कर्मकार आदि शामिल है। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के अवसर पर मंच संचालन अमरेन्द्र दत्त ने जबकि अतिथियों का स्वागत वाहिद अली ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.