Monday, June 15, 2026
Home Uncategorized बीसीए अंडर-15 वनडे ट्रॉफी : सूर्यांशी पर भारी पड़ीं सुमेश

बीसीए अंडर-15 वनडे ट्रॉफी : सूर्यांशी पर भारी पड़ीं सुमेश

टीम ई को टीम डी को 4 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 जून। सूर्यांशी राज (102) की शतकीय पारी पर सुमेश चौधरी की 93 रन की पारी भारी पड़ी और बीसीए वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में टीम डी ने टीम ई को 4 विकेट से हराया।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस टीम ई जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ओपनर बैटर सूर्यांशी राज के 102 रन की शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन बनाये। अतिरिक्त से 41 रन बने।

टीम डी की ओर स्वीटी ने 3 जबकि निशू, वर्ष, अराध्या और साना ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में टीम डी की टीम खराब शुरुआत के बाद सुमेश चौधरी के 93 रन की बदौलत 25 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत में 76 अतिरिक्त रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

टीम ई की ओर से शिया कुमारी ने 3, मान्या कुमारी ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के सुमेश चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
टीम ई : 35 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन, सूर्यांशी राज रिटायर हर्ट 102, अराध्या आर्यन 10, पूरवंशी आनंद 28, पायल कुमारी 17, अतिरिक्त 41, निशू 1/29, वर्षा कुमारी 1/23, स्वीटी 3/40, अराध्या सिंह 1/49, साना कुमारी 1/28

टीम डी : 25 ओवर ओवर में 6 विकेट पर 213 रन, सुमेश चौधरी 93, अराध्या पिहू 11, सिया चौहान 10, अतिरिक्त 76, शिया कुमारी 3/41, मान्या कुमारी 1/19.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.