Wednesday, April 30, 2025
Home झारखंडअन्य झारखंड राज्यस्तरीय पुलिस खेलकूद योग स्पर्धा संपन्न

झारखंड राज्यस्तरीय पुलिस खेलकूद योग स्पर्धा संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को डैप-10 होटवार में योग स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा के विभिन्न आयु वर्गों में राज्य के विभिन्न जिला, ईकाईयों एवं वाहिनियों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों के बीच सरोजिनी लकड़ा ने पुरस्कृत किया।

विजेता खिलाड़ियों के पुरुष वर्ग में प्रथम एस.पांडेय, द्वितीय अभिषेक, मनोज कुमार थापा (25 से 30 वर्ष), प्रथम नारायण, द्वितीय टुनटुन यादव (30-35 वर्ष), प्रथम गौतम पाल, द्वितीय देव कुमार थापा (35-45 वर्ष), प्रथम धननाथ ढकाल, द्वितीय सूरज बहादुर (45 वर्ष से ऊपर) तथा महिला वर्ग में पूजा कुमारी, नीतू उरांव, अंजना कुमारी गुप्ता, शारदा चौधरी, विमला तरेसा मिंज ने अपने-अपने आयु वर्गो में अव्बल रही। प्रतियोगिता योग फेडरेशन के नियमानुसार आयोजित की गयी।

प्रतियोगिता का संचालन अमरेन्द्र कुमार विकल, रजनी बक्शी, आदित्य कुमार, सुशीत बनर्जी के देखरेख में किया। इसके अलावा 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 15 खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार 25 अक्टूबर को अपराहन 03.30 बजे झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, डोरंडा, रांची के प्रांगण में किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights