रांची, 27 अप्रैल। यू ताईउ फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर, चीन में 02 मई से 08 मई तक आयोजित एएफसीअंडर 17 महिला फुटबॉल एशियन कप टूर्नामेंट के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड झारखंड की 04 बालिकाओं को जगह मिली है। जिसमें एलिजाबेथ लकड़ा, सूरजमणि कुमारी दोनों आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गुमला, अनुष्का कुमारी (आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग), दिव्यानी लिंडा स्टार वॉरियर्स ,रांची शामिल हैं। सभी भारतीय महिला अंडर 17 टीम के साथ चीन के लिए रवाना हो गई।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, झारखंड फुटबॉल संघ केअध्यक्ष मिथलेश ठाकुर सचिव गुलाम रब्बानी,विभिन्न जिलों के जिला खेल पदाधिकारी, कोच बिना केरकेट्टा समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी। भारतीय टीम 2 मई को ऑस्ट्रेलिया, 05 मई को जापान एवं 08 मई को लेबनान से मैच खेलेगी।