Wednesday, June 17, 2026
Home झारखंड रांची जिला अस्मिता लीग का शानदार आगाज

रांची जिला अस्मिता लीग का शानदार आगाज

हॉकी मैच में बरियातू ट्रेनिंग सेंटर की टीम हुई विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 27 अप्रैल। राँची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन राँची के मोराबादी में मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी ,राँची के कुमार रजत ( रतीय प्रशासनिक सेवा), विशिष्ट अतिथि शिवेंद्र दुबे ( झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष), चंचल भट्टाचार्य ( चेयरमैन झारखंड वूशू संघ), झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह और राँची के सभी डे-बोर्डिंग,आवासीय, खेलो इंडिया, और एकलव्य प्रशिक्षण के प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे।

राँची जिला अस्मिता सिटी लीग के तहत फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी के प्रतियोगिता हो रही है। इस प्रतियोगिता में करीब लगभग चार सौ बालिका खिलाड़ी ने भाग लिया। सभी आगंतुकों का स्वागत सह स्वागत भाषण जिला खेल पदाधिकारी, राँची, शिवेंद्र कुमार सिंह ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया, जबकि मंच का संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया।

इस मौके पर जिला खेल समन्वयक आशिष कुमार बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय के बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार ने पूरे प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी मैच भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर, राँची और बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया जिसमें बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र 4-0 से बढ़त बनाते हुए अगले मैच के लिए कल सेमीफाइनल खेलेगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच अपराह्न तीन बजे से जबकि पुरस्कार वितरण शाम चार बजे से हॉकी स्टेडियम में होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.