Thursday, March 20, 2025
Home झारखंडअन्य झारखंड राज्यस्तरीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता : पूर्वी सिंहभूम को खिताब

झारखंड राज्यस्तरीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता : पूर्वी सिंहभूम को खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य आत्या-पात्या एसोसिएशन से पंजीकृत रांची जिला आत्या-पात्या एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय सातवीं झारखंड राज्यस्तरीय बालक-बालिका आत्या-पात्या प्रतियोगिता लीची बागान प्रांगण, सेक्टर -2, धुर्वा, राँची में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य के तेरह जिले से लगभग दो सौ पचास खिलाड़ी(बालक-बालिका) एवं पन्द्रह ऑफिशियल भाग लिये।

प्रतियोगिता का संचालन वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी सह राज्य संघ के कोषाध्यक्ष इस्तीयाक अंसारी ने किया, जबकि मंच का संचालन झारखंड राज्य आत्या-पात्या एसोसिएशन के महासचिव श्री अजय झा ने किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने मेंं वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार, अनुज कुमार, संजय कुमार, सरिता कुमारी, शुभम कुमार सिंह, पिंकी कुमारी, कौशल कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार, कृष्णा कुमार, शुभम प्रसाद, रोहित कुमार, मुकेश कुमार, सोनम गाड़ी ने अहम भूमिका निभाई।

समापन समारोह के अवसर पर झारखंड राज्य आत्या-पात्या संघ के अध्यक्ष डॉ0राजेश कुमार गुप्ता, बाल विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी सह शारदा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन, वरीय उपाध्यक्ष डॉ0 अनुराधा बसु एवं जामताड़ा जिला आत्या -पात्या संघ के सचिव सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से सभी विजेता खिलाड़ी को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

पूरे प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य बालक-बालिका आत्या-पात्या टीम का चयन किया गया है,जो आगामी माह 10 से 12 अगस्त तक इन्दौर (मध्यप्रदेश )मेंं आयोजित 28 वीं सबजुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता मेंं झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा।

बालक वर्ग के फाइनल मैच मेंं पूर्वी सिंहभूम ने कड़े संघर्षपूर्ण मैच में देवघर को 24 – 21 अंको से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किए। पूर्वी सिंहभूम की ओर से कप्तान श्रीकांत कुमार, आशीष कुमार, रवि कुमार एवं देवघर की ओर से कप्तान बिट्टू यादव, अभिजीत चौधरी, नितेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किए।

जामताड़ा ने रांची को संघर्ष पूर्ण मैच मेंं 16-11 अंकों से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किए। जामताड़ा की ओर से कप्तान शुभम राज, राजकुमार हेम्ब्रम, अभिषेक दत्ता एवं रांची की ओर से कप्तान आकाश कुमार, आशुतोष कुमार, निखिल कुमार ने शानदार प्रदर्शन किए।
jharkhand atya-patya (1) jharkhand atya-patya (1)बालिका वर्ग में कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, सोनाहातू ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चान्हो को संघर्ष पूर्ण मैच में 27-19 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किए। सोनाहातू की ओर से कप्तान रंभा कुमारी, सुलेखा कुमारी, पूनम कुमारी, खुशी कुमारी एवं चान्हो की ओर से मनीता कुमारी, रेशमी कुमारी, अंजली कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किए।

कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, रातू ने रांची जिला की टीम को कड़े संघर्ष पूर्ण मैच 29-24 अंकों से पराजित कर कांस्य पदक हासिल किए। रातू की ओर से आयुषी कुमारी, पूजा लकड़ा, रिया तिर्की एवं राँची की ओर से कप्तान खुशी कुमारी, महिमा कुमारी, अनुशिखा कुमारी, प्रभा कुजूर ने शानदार प्रदर्शन किए। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ धावक देवघर के लड्डू कुमारी, चान्हो की अंजली मुंडा एवं सर्वश्रेष्ठ अनुधावक जामताड़ा के विंसेंट किस्कू, सोनाहातू की लखमणि रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights