पटना/हाजीपुर, 19 जून। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा र ही बीसीए वीमेंस सीनियर व अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में शुक्रवार यानी 19 जून को खेले गए मैचों में टीम ए और टीम ई ने जीत हासिल की।
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम ए ने टीम डी को 28 रन जबकि बिदुपुर के वैशाली क्रिकेट संघ ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम ई ने टीम एच को 132 रन से पराजित किया।
टीम ए ने टीम डी को 28 रन से हराया
मोइनुल हक स्टेडियम, पटना में खेले गए मैच में टीम ए ने टीम डी को 28 रन से हराया। टॉस टीम ए ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 212 रन बनाए। टीम ए की ओर से तान्या रैना ने 73 रन, श्रुति गुप्ता ने 69 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में टीम डी की ओर से नूतन सिंह ने 7 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट और कुमारी निष्ठा ने 6 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और शोभना साकेत ने 1 विकेट चटकाये।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम डी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना पाई। कुमारी निष्ठा ने 59 रन, शोभना साकेत ने 50 रन और वैदेही यादव ने 36 रन का योगदान दिया।
टीम ए की ओर से खुशबू, अमृता और प्रजाक्ता ने 1-1 विकेट हासिल किया। विजेता टीम की श्रुति गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
टीम ए : 40 ओवर में नौ विकेट पर 212 रन, तान्या रैना 73, श्रुति गुप्ता 69, अतिरिक्त 38, नूतन सिंह 5/36, कुमारी निष्ठा 2/23, शोभना साकेत 1/22
टीम डी : 40 ओवर में 6 विकेट पर 184, वैदही यादव 36, शोभना साकेत रिटायर हर्ट 50, कुमारी निष्ठा नाबाद 59, प्रजाक्ता पी 1/41, खुशबू 1/9, अमृता 1/22
टीम ई की टीम एच पर बंपर जीत
वीडीसीएबीसीए क्रिकेट ग्राउंड, बिदुपुर, पटना में खेले गए मुकाबले में टीम ई ने टीम एच को 132 रन से हराया। टॉस जीत कर टीम ई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.3 ओवर में 233 रन बनाए। टीम ई की ओर से इशिका रंजन ने 52 रन, निशा भारती ने 33 रन और आकांक्षा ने 29 रन बनाए।
गेंदबाजी में टीम एच की ओर से एकता ने 6 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट, शौर्या भारद्वाज और रूपा को 2-2 विकेट तथा खुशी और रूपा को 1-1 विकेट मिला।
233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एच की टीम 32 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। टीम एच की ओर से आकांक्षा ने 29 रन और नंदिनी सिंह ने 12 रन बनाए।
टीम ई की गेंदबाजी में सरिता, सुनिधि और निपु को 2-2 विकेट मिला तथा शिल्पी और निर्जला को 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम की निप्पू राजपूत (11 रन, 2 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।
संक्षिप्त स्कोर
टीम ई : 36.3 ओवर में 233 रन पर ऑल आउट, ममता 25, सुनिधि 21, बॉबी कुमारी 12, ईशिका रंजन नाबाद 52, निरजला राउत 13, निशा भारती 33, निप्पू राजपूत 11, अतिरिक्त 52, शौर्या भारद्वाज 2/43, एकता 3/46, खुशी गुप्ता 1/47, रुपा कुमारी 2/10, पूजा कुमारी 1/37
टीम एच : 32 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट, रुपा कुमारी 11, नंदिनी सिंह 12, आकांक्षा 29, अतिरिक्त 24, शिल्पी कुमारी 1/17, निप्पू राजपूत 2/11, सुनिधि 2/14, निरजला राउत 1/26, सरिता कुमारी 2/12