Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में टीम जी और टीम बी विजयी

बीसीए वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में टीम जी और टीम बी विजयी

तेजस्विनी और संध्या भारती बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना/सोनपुर, 19 जून। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में 19 जून यानी शुक्रवार को खेले गए मैचों में टीम जी और टीम बी ने जीत हासिल की।

सोनपुर के रेलवे ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम जी ने टीम ई को 6 विकेट जबकि सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में खेले गए मैच में टीम बी ने टीम डी को 82 रन से हराया।

टीम बी ने डी को दी मात

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम बी ने टीम डी को 82 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बी ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट पर 255 रन बनाए। टीम बी की ओर से कप्तान दीपिका ने 98 गेंदों में 91 रन की बेहतरीन पारी, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। तेजस्वनी ने 25 गेंदों में 36 रन और साक्षी सिंह ने नाबाद 32 रन बनाए।

गेंदबाजी में टीम डी की काजल कुमारी ने 8 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट, हर्षिता मिश्रा ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट और सुहानी कुमारी ने 5 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट और नंदनी ने 1 विकेट हासिल किया।

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम डी की टीम 34.4 ओवर में 173 रन पर सिमट गई। टीम डी की ओर से वर्षा उपाध्याय ने 35 गेंदों में 37 रन,याशिका ने 53 गेंदों में 35 रन और त्रयोशी ने 20 रन बनाए।

टीम बी की तेजस्वनी ने 6.4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट और खुशी ने 8 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और संध्या को 1 विकेट मिला। तेजस्विनी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
टीम बी : 40 ओवर में 6 विकेट पर 255, दीपा 91, स्वीटी कुमारी 20, अनु कुमारी कुशवाहा 12, साक्षी सिंह नाबाद 32, तेजस्विनी नाबाद 36, अतिरिक्त 50, हर्षिता मिश्रा 1/27, सुहानी कुमारी 1/19, काजल कुमारी 2/41, नंदनी कुमारी 1/40.

टीम डी : 34.4 ओवर में 173 रन पर ऑल आउट, कुशमांडा मंगली 10, याशिका 35, त्रयोशी 20, वर्षा उपाध्याय 37, अतिरिक्त 45, खुशी कुमारी 4/44, तेजस्विनी 4/13, संध्या कुमारी 1/11

टीम जी ने ई को 6 विकेट से हराया

सोनपुर रेलवे स्टेडियममें खेले गए मैच में जी ने ई को 6 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ई की टीम 29.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। टीम ई की ओर से अदिति रॉय ने 56 गेंदों में 37 रन और गीतांजलि ने 45 गेंदों में 27 रन बनाए। आस्था पांडेय ने 18 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में टीम जी की कृतिका कनक ने 7.5 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट, सागरिका कुमारी ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट और रिषिका कश्यप ने 5 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम जी ने 28.5 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम जी की ओर से संध्या भारती ने 78 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जबकि रिद्धि कुमारी ने 36 गेंदों में 20 रन और रिया सिंह ने 30 गेंदों में 17 रन बनाए।

टीम ई की आस्था पांडेय ने 8 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट, अंजलि कुमारी ने 2 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट और काजल ने 5.5 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। संध्या भारती को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
टीम ई : 29.5 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट, आस्था पांडेय 19, अदिति राय 37, गीतांजलि 27, रितू 12, अतिरिक्त 19, रिषिका कश्यप 2/34, सागरिका कुमारी 2/10, संध्या भारती 1/12, कृतिका कनक 3/33

टीम जी : 28.5 ओवर में चार विकेट पर 130, संध्या भारती 55, रिद्धि कुमारी 20, रिया सिंह 17, आदी श्री नाबाद 11, अतिरिक्त 20, काजल 1/23, आस्था पांडेय 2/27, अंजलि कुमारी 1/8

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.