Saturday, June 13, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स झारखंड : सेंटर ऑफ एक्सेलेंस एथलेटिक्स के लिए चयन साहेबगंज में शुरू

झारखंड : सेंटर ऑफ एक्सेलेंस एथलेटिक्स के लिए चयन साहेबगंज में शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

पर्यटन,कला संस्कृति,खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधिनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण , रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस एथलेटिक्स (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) हेतु बालक एव बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के सुयोग्य खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन प्रातः 9:00 बजे से सिद्धो कान्हो स्टेडियम में आज शुरू हो गया।

जिसमें साहेबगंज,गोड्डा,पाकुड़, दुमका के अनेकों राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों ने भाग लिया। आपको बता दें कि दूसरे दिन भी प्रातः 9:00 बजे से चयन आयोजित होंगे।साथ ही अंतिम रूप से चयनित 32 बालक एवं 32 बालिका,खिलाड़ियों को रांची में राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ उच्च स्तरीय अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.