Saturday, June 13, 2026
Home झारखंडअन्य खेलो इंडिया वीमेन वुशू लीग सब जूनियर नेशनल में झारखंड को दो कांस्य पदक

खेलो इंडिया वीमेन वुशू लीग सब जूनियर नेशनल में झारखंड को दो कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

जम्मू। आगामी 24 से 31 मार्च तक जम्मू में संपन्न हुए खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल दो कांस्य पदक जीते।

ज्ञातव्य है कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के कुल दस सब जूनियर खिलाड़ी भाग ले रहे थे।झारखंड की तरफ से खेलते हुए सपना कुमारीं 33 किलो भार वर्ग और सोनका कुमारीं 36 किलो भार वर्ग ने कांस्य पदक जीते।

इन विजेता खिलाड़ियों की सफलता पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, डॉ कविता सिंह,उदय साहू,प्रियदर्शी अमर,मनोज साहू,रत्नेश कुमार ,मिथिलेश साहू,अमरेंद्र द्विवेदी,शैलेंद्र दुबे,राजकुमार जैन,रूपेश साहू,दीपक गोप,गोकुलानंद मिश्र,रज़ि अहमद,शशिकांत पांडे, शिवेंद्र दुबे ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.