Saturday, June 6, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड Fencing एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, अर्चित आनंद बने अध्यक्ष व जय कुमार सिन्हा बने सचिव

झारखंड Fencing एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, अर्चित आनंद बने अध्यक्ष व जय कुमार सिन्हा बने सचिव

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 27 अक्टूबर। रविवार यानी 27 अक्टूबर को झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (एजीएम) सह चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जेएससीए परिसर में आयोजित एजीएम में वार्षिक रिपोर्ट पेश किए गए। साथ ही नए सत्र (2024 से 2028) के लिए कमिटी का चुनाव संपन्न हुआ। 21 सदस्यीय कमिटी का निर्विरोध चुनाव हुआ। अर्चित आनंद अध्यक्ष और जय कुमार सिन्हा को सचिव बनाया गया।

मौके पर रिस्टर्निंग ऑफिसर बिनय कर्ण और जेओए ऑब्जर्वर सुरेश कुमार, झारखंड खेल विभाग से देवेंद्र कुमार मौजूद थे। इस दौरान सभी निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया गया।

नई कमेटी इस प्रकार है

राजीव कुमार बिट्टू – चेयरमैन
अर्चित आनंद – अध्यक्ष
जय कुमार सिन्हा – सचिव
ट्रेजरर – करमबीर उरांव
कार्यकारी अध्यक्ष – संजेश मोहन ठाकुर
वाइस प्रेसिडेंट – कुलवंत सिंह,आलोक गुप्ता, आशुतोष, विजय मेवार, दिनेश कुमार सिंह
ज्वाइंट सेक्रेटरी – राकेश कुमार मिश्रा, अनिल, अनूप राजेश लकड़ा, रामाशीष सिंह
एक्जीक्यूटिव मेंबर – राजन कुमार, प्रिंस कुमार मिश्रा, धनंजय सिंह, विकाश कुमार केशरी, केएन सिंह

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.