Saturday, June 13, 2026
Home Slider कबड्डी ऑनलाइन ट्रेनिंग में जगदीश कुंबले ने दिये टिप्स

कबड्डी ऑनलाइन ट्रेनिंग में जगदीश कुंबले ने दिये टिप्स

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा लॉकडाउन में टेक्निकल ऑफिसियल, प्रशिक्षक व खिलाड़ियों के लिए चल रही ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम के सातवें दिन जगदीश कुंबले (एशियन कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट) ने टिप्स दिये। उन्होंने बेसिक प्रिंसिपल ऑफ कोचिंग से संबंधित चीजों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कोचिंग से संबंधित अनेकों प्रकार के नई-नई तकनीक की जानकारी लोगों को दी और साथ ही साथ कबड्डी में खिलाड़ियों को अपने तकनीक का विकास किस प्रकार ट्रेनिंग के दौरान करना चाहिए के बारे में बताया। जगदीश कुंबले ने बताया कि प्रशिक्षण में आज नए-नए तकनीक आ चुके हैं और कबड्डी आज काफी एडवांस हो चुका है।

ऑनलाइन प्रशिक्षण में अन्य राज्यों से प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी बड़े पैमाने पर जुड़े हैं। इस ऑनलाइन प्रशिक्षण के अंत में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने जगदीश कुंबले को धन्यवाद दिया। इस ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर में तकनीकी पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों से कल रु-ब-रू होंगे एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मनप्रीत सिंह।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.