Sunday, May 31, 2026
Home Slider सायना की हार के साथ इंडिया ओपन बैडमिंटन में खत्म हुआ भारत का सफर

सायना की हार के साथ इंडिया ओपन बैडमिंटन में खत्म हुआ भारत का सफर

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सायना नेहवाल को चीन की चेन यू फेई के हाथों मिली हार के साथ गुरुवार को इंडिया ओपन 2023 में मेजबान भारत का सफर समाप्त हो गया।

इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में सिर्फ 32 मिनट चले मुकाबले में चेन ने सायना को 21-9, 21-12 से मात दी। दूसरी ओर, भारत के स्टार शटलर और विश्व चैंपियनशिप मेडलिस्ट लक्ष्य सेन दूसरे दौर में डेनमार्क के रासमस गेमके से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

केडी जाधव हॉल में एक घंटे 21 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में आखिरी पॉइंट तक कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः गेमके ने 16-21, 21-15, 21-18 से जीत दर्ज की।

इसी बीच, कृष्णा प्रसाद गरग और विष्णुवर्धन पंजला की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी को चीन के लियांग वीकेंग और वांग चैंग के हाथों हार कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की ग्रोइन इंजरी के कारण सात्विक और चिराग की पुरुष युगल जोड़ी टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है। गरग-पंजला की हार के बाद पुरुष युगल प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती समाप्त हुई।
इसी बीच, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की दूसरे दौर में हार के साथ महिला युगल प्रतियोगिता में भी भारत का सफर समाप्त हुआ। चीन की ज़ांग शूसियान और ज़ेंग यू ने त्रिशा-गायत्री को 21-9, 21-16 से मात दी।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.