Thursday, June 11, 2026
Home Slider Annual ICC Rankings में भारत टी20, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और न्यूजीलैंड की टीम वनडे में नंबर 1

Annual ICC Rankings में भारत टी20, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और न्यूजीलैंड की टीम वनडे में नंबर 1

by Khel Dhaba
0 comment

भारत ने घरेलू मैदानों पर लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करने के कारण 2021-22 सत्र का अंत विश्व की नंबर एक टी20 टीम के रूप में किया लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी वार्षिक टेस्ट रैंकिंग में वह शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से नौ अंक पीछे हो गया है।

न्यूजीलैंड वार्षिक रैंकिंग के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक टीम है। भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 में शुरू हुई टेस्ट सीरीज को पांचवां और अंतिम मैच खेले जाने के बाद इस रैंकिंग में शामिल किया जाएगा।

आईसीसी ने जारी प्रेस रिलीज के अनुसार ऑस्ट्रेलिया आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग के वार्षिक ‘अपडेट’ के बाद दूसरे नंबर की टीम भारत पर अपनी बढ़त को एक अंक से नौ अंक पर पहुंचा दिया है जबकि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड की जगह पांचवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड टेस्ट रैंकिंग में तीसरे जबकि दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर है।

पुरुष टेस्ट रैंकिंग

वनडे रैंकिंग

टी 20 रैंकिंग

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.