31 C
Patna
Thursday, March 28, 2024

इमा कप अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन रांची का दबदबा

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वाधान में बिशप हार्टमैन अकैडमी में आयोजित नौवीं इमा कप अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता का आज आगाज हुआ।

प्रतियोगिता के पहले दिन रांची के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। प्रतियोगिता में राँची की ओर से खेल रही संत जोसेफ क्लब की अलीशान रूपुल खाखा ने अपने स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रांची का खाता खोला।

इसके बाद रांची के अन्य खिलाडिय़ों ने भी अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते कर अपना दबदबा बरकरार रखा। दूसरे स्थान पर लोहरदगा की टीम रही।

प्रतियोगिता से पूर्व इसका विधिवत उद्घाटन पद्मश्री मुकुंद नायक एवं बिशप हार्टमैन एकेडमी के उप प्राचार्य सुनील बरवा इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

साथ ही सभी अतिथियों ने दो खिलाड़ियों के बीच में फाइट करा कर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।आज के इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में मुख्य रूप से संसाइ अनील किस्पोट्टा इंद्रजीत कुमार घोष राकेश तिर्की प्राकृत कुमार सिंह रवि कुमार सिंह स्वास्तिका तरफदार श्वेता हेंब्रोम एनीकौन गाड़ी आशीष कुमार उमाशंकर महतो देवंती कुमारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर प्रवीण सिंह आदित्य कुमार शिक्षक गण अभिभावक गण एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।
आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं-
5 वर्ष से नीचे बालक वर्ग काता
स्वर्ण – आर्यमन जैन
रजत – एरिक अनमोल टुडु
कांस्य – जेंसिस पास्कल मिंज
6.1 से 8 वर्ष बालक वर्ग काता
स्वर्ण – ब्रूनो कुजूर
रजत – आदित्य राज
कांस्य – साहिल कुमार महतो
6.1 to 8 वर्ष बालिका वर्ग
स्वर्ण – एलिसन रूपाल जैक्सा
रजत – आरोही एंजल जोजो
कांस्य – इशिका लकरा
5 वर्ष से नीचे बालिका वर्ग काता
स्वर्ण – देवांशी कुजूर
रजत – एवलिन जीवी हेंब्रम
कांस्य – आरोही भूमि कच्छप
5 वर्ष से ऊपर बालक वर्ग काता
स्वर्ण – रूपाल कुजूर
रजत – अंश एंथोनी मुंदरी
कांस्य – राज प्रतीक उरांव
10 से 12 वर्ष बालिका वर्ग काता ( कलर बेल्ट)
स्वर्ण – समृद्धि कुजूर
रजत – मारिया लवलीन जैस
कांस्य – मेस्सी कुजूर
8 से 10 वर्ष बालिका वर्ग काता
स्वर्ण – आरोही कुजूर
रजत – सोनल कुजूर
कांस्य – राजनंदिनी कुजूर
8 से 10 वर्ष बालक वर्ग काता
स्वर्ण – अनिकेत अर्णव कुजूर
रजत – अभिनव सुजय तिग्गा
कांस्य – प्रथम कुमार
10 से 12 वर्ष बालक वर्ग काता
स्वर्ण – उज्ज्वलराज सिंह भोगता
रजत – जॉन अब्राहम टोप्पो
कांस्य – अक्षज जायसवाल
10 से 12 वर्ष बालिका वर्ग काता ब्राउन और ब्लैक बेल्ट
स्वर्ण – अंजली कुमारी
रजत – अद्रिका बैनर्जी
कांस्य – निशिता भुटकुमार
6 से 8 वर्ष बालक वर्ग काता ऑरेंज और ग्रीन बेल्ट
स्वर्ण – आदित्य प्रोभो विष्णु
रजत – राज ताना भगत
कांस्य – सुप्रति क्रिस्टोफर बारा
10 से 12 वर्ष बालक वर्ग काता ब्राउन और ब्लैक बेल्ट
स्वर्ण – रूप मलिक
रजत – वीर अनुनय बक्शी
कांस्य – अयूब भुटकुमार
12 से 14 वर्ष बालिका वर्ग काता
स्वर्ण – अश्विनी लकरा
रजत – कृतिका कुमारी
कांस्य – अंकिता लिंडा
12 से 14 वर्ष बालक वर्ग काता
स्वर्ण – प्रजोत कुजूर
रजत – मोहन ताना भगत
कांस्य – आदित्य एक्का

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights