Sunday, June 14, 2026
Home Slider कोरोनावायरस के कारण आईसीसी चैलेंज लीग का आयोजन टला

कोरोनावायरस के कारण आईसीसी चैलेंज लीग का आयोजन टला

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। आईसीसी ने कोरोनावायरस को बढ़ते खतरे को देखते हुए 16 मार्च से मलेशिया में शुरू होने वाले क्रिकेट वल्र्ड कप चैलेंज लीग ए के आयोजन को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 26 मार्च के बीच होना था। इसमें कनाडा, डेनमार्क, मलेशिया, कतर, सिंगापुर और वानुआतू को हिस्सा लेना था। आईसीसी ने कहा है कि उसे इस टूर्नामेंट के इस साल के उत्तरार्ध में आयोजित होने की उम्मीद है।

आईसीसी के हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटले ने कहा, हमें कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के कारण आईसीसी मेंस क्रिकेट वल्र्ड कप चैलेंज लीग ए को टालने का कठिन फैसला लेना पड़ रहा है। दुनिया भर में कोरोनावायरस को 9000 से अधिक कम्फम्र्ड कैसेज की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया भर में 3000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.