Saturday, May 30, 2026
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games हैंडबॉल भारतीय महिला टीम ने हांगकांग से ड्रॉ खेला

Hangzhou 2022 Asian Games हैंडबॉल भारतीय महिला टीम ने हांगकांग से ड्रॉ खेला

by Khel Dhaba
0 comment
National Women's Handball Championship

हांगझोउ (चीन), 27 सितंबर। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों के अपने दूसरे ग्रुप मैच में हांगकांग से 26-26 से रोमांचक ड्रॉ खेला।

भारत के लिए मेनिका, निधी शर्मा, सुषमा, प्रियंका ठाकुर, भावना, ज्योति शुक्ला और शालिनी ठाकुर ने गोल किये। भारत को जापान के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में 13-41 से हार मिली थी। अब भारतीय महिला टीम का सामना शुक्रवार को मेजबान चीन से होगा जिसके बाद शनिवार को पूल का अंतिम मैच नेपाल के खिलाफ होगा। भारत को अगर सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना है तो उसे इनमें जीत दर्ज करनी होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights