Thursday, June 4, 2026
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games स्क्वाश भारतीय टीम का विजय अभियान जारी

Hangzhou 2022 Asian Games स्क्वाश भारतीय टीम का विजय अभियान जारी

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोउ, 27 सितंबर। भारतीय स्क्वाश खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एशियाई खेलों Hangzhou 2022 Asian Games में बुधवार को पुरूष और महिला वर्ग में आसान जीत दर्ज की।

महिला टीम ने नेपाल को हराया जबकि पुरुष टीम ने कुवैत को मात दी। दोनों टीमों ने 3-0 के अंतर से मुकाबला जीता। पहले मैच में 15 वर्ष की अनाहत सिंह ने कृष्णा थापा को 11-7, 11-1, 11-2 से हराया। वहीं जोशना चिनप्पा ने बिपाना बी को 11-4, 11-2, 11-2 से मात दी। दीपिका पल्लीकल ने स्वस्तानी श्रेष्ठ को 11-1, 11-3, 11-2 से हराया।

भारतीय महिला टीम ने इससे पहले पाकिस्तान को 3-0 से हराया था। तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम को पूल बी में मलेशिया, मकाउ, चीन, पाकिस्तान और नेपाल के साथ रखा गया है।

भारतीय पुरुष टीम के लिए अभय सिंह ने अली अलरामेजी को 11-7, 11-6, 11-6 से मात दी। छठी बार एशियाई खेलों में भाग ले रहे सौरव घोषाल दो 1-2 से पिछड़ रहे थे जब उनके विरोधी अब्दुल्ला अलमेजायेन को चोट के कारण रिटायर होना पड़ा। इसके बाद महेश मनगांवकर ने फाला मोहम्मद को 11-7, 11-1, 11-2 से हराया। भारतीय महिला टीम अब मकाउ से खेलेगी जबकि पुरुष टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। पूल ए और बी से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.