27 C
Patna
Friday, March 29, 2024

रामगढ़ में Jharkhand State Table Tennis Championship का शानदार आगाज

झारखंड राज टेबुल टेनिस संघ के निर्देशन एवं रामगढ़ जिला टेबुल टेनिस संघ द्वारा आयोजित 22वीं झारखंड राज्य टेबुल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घघाटन मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजय खंडवाल एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड राज टेबुल टेनिस संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह साथ ही साथ झारखंड राज टेबुल टेनिस संघ के महासचिव समरजीत सिंह ने किया।

झारखंड राज टेबुल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ के ऑडिटोरियम में हुआ जिसमें मुख्य रुप से गुरुद्वारा प्रधान परमदीप सिंह कालरा चेयरमैन स्कूल प्रबंधन समिति हरपाल सिंह अरोड़ा, डिप्टी चेयरमैन मनमोहन सिंह लांबा, टूर्नामेंट डायरेक्टर सुदीप्तो मुखर्जी ,हरजाब सिंह प्रिंसिपल, ब्रम भसीन, हरपाल सिंह अरोड़ा, रोहित प्रसाद हेड एडमिन टाटा स्टील ,चीफ रेफरी किरण बिहारी शुक्ला,जिला संघ के चेयरमैन हिमांशु कुमार झा अध्यक्ष प्रवीण राजगढ़िया आयोजन सचिव प्रीति गौरव कार्यकारी सचिव सनी कुमार उपाध्यक्ष दीपक सिंह मौजूद थे।

उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण झारखंड राज टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने आयोजन समिति का उत्साहवर्धन किया और कहा कि राज्य टेबुल टेनिस एवं जिला संघ दोनों मिलकर टेबुल टेनिस को और ऊंचाई पर ले जाएंगे एवं जय कुमार सिन्हा सर का सपना को साकार करेंगे। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजय खंड वालों ने खिलाड़ियों में अपने जबरदस्त भाषण से उर्जा का संचार किया। उन्होंने फिटनेस से संबंधित जानकारियां खिलाड़ियों के साथ साझा की। खिलाड़ियों को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से रोहित प्रसाद एवं हरपाल सिंह अरोड़ा शामिल थे। रामगढ़ जिला टीटी संघ के अध्यक्ष प्रवीण राजगढ़िया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 12 जिलों से 165 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 117 बालक एवं 48 बालिकाएं शामिल है। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रामगढ़ जिला टीटी संघ के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, कार्यकारी सचिव सनी कुमार सिंह उपाध्यक्ष दीपक सिंह सचिव दिनेश कुमार हरमीत सिंह कालरा मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights