Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में स्वीटी का ऑलराउंड शो

बीसीए वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में स्वीटी का ऑलराउंड शो

टीम डी ने टीम एफ को 15 रन से पराजित किया।

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 जून। कप्तान स्वीटी (56 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत टीम डी ने बीसीए वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में टीम एफ पर 15 रन की जीत दर्ज की।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (‌सीएबी) के ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस टीम डी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

टीम की शुरुआत खराब रही। 45 रन पर छह विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान स्वीटी ने कमान संभाला और निचले क्रम के बैटर सुरुचि कुमार और सना कुमारी के सहयोग से टीम का स्कोर निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन तक पहुंचाया।

टीम डी की ओर से स्वीटी ने 67 गेंदों में 11 चौका की मदद से 56, सना कुमारी ने 22, सुरुचि कुमारी ने 13, नैना गुप्ता ने 18 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 42 रन बने।

टीम ई की ओर से हनिया सुमारिया ने 2, अराध्या कुमारी ने 2,सौम्या कुमारी ने 1, श्रेया सुहानी ने 3, मिथाली राज ने 1 और फबिहा अली इनाम ने 1 विकेट चटकाये।

जवाब में टीम एफ निर्धारित 30 ओवर में 153 रन बना सकी। इस जीत में टीम डी की स्वीटी की बेहतरीन गेंदबाजी और टीम की अच्छी फील्डिंग का बहुत बड़ा योगदान रहा।

टीम एफ की ओर फविहा अली इनाम ने 17, ईहानिका झा ने 10, अनामिका राज ने 10, तेजस्विनी कुमारी ने 17, मिथाली राज ने नाबाद 27, अराध्या कुमारी ने 12 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 47 रन बने। स्वीटी ने 3, साक्षी शर्मा ने 2, अराध्या सिंह ने 1 और सुमेश चौधरी ने 1 विकेट चटकाये। स्वीटी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

टीम डी : 35 ओवर में 168 रन पर ऑल आउट, नैना गुप्ता 18, स्वीटी 56, सुरुचि कुमारी 13, सना कुमारी 22,अतिरिक्त 42, हनिया हूमारा 2/27, अराध्या कुमारी 230, सौम्या कुमारी 124, श्रेया सुहानी 3/24, मिथाली राज 1/25, फविहा अली खान 1/12

टीम एफ : 30 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट, फविहा अली खान 17, इहानिका झा 10, अनामिका राज 10, तेजस्विनी कुमारी 17, मिथाली राज 27, अराध्या कुमारी 12, अतिरिक्त 47, स्वीटी 3/23,साक्षी शर्मा 235, अराध्या सिंह 1/25, सुमेश चौधरी 1/19

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.