Tuesday, June 16, 2026
Home FIFA WORLD CUP FIFA WORLD CUP 2026 : ईरान ने न्यूजीलैंड से ड्रॉ खेला

FIFA WORLD CUP 2026 : ईरान ने न्यूजीलैंड से ड्रॉ खेला

मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ

by Khel Dhaba
0 comment

लॉस एंजिल्स, 15 जून। तेहरान में सरकार के खिलाफ ईरानी प्रशंसकों के विरोध प्रदर्शन के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में ईरान ने दो बार पिछड़ने के बाद न्यूज़ीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला।

न्यूजीलैंड सातवें मिनट में आगे हो गया जब क्रिस वुड के पास पर एलिजा जस्ट ने बॉक्स के अंदर से वॉली मारकर गोल किया। ईरान ने 32वें मिनट में बराबरी की। रामिन रेज़ाईयन ने करीब से गेंद को गोल में पहुंचाकर लॉस एंजिल्स स्टेडियम में मौजूद ईरान का समर्थन कर रही भारी भीड़ को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया। पहले हाफ में मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था।

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही दोनों टीमों की ओर से गोल करने के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई जिसमें न्यूजीलैंड ने सफलता हासिल कर ली। शानदार खेल दिखाने वाले 26 वर्षीय मदरवेल विंगर जस्ट ने 54वें मिनट में न्यूज़ीलैंड की बढ़त फिर से कायम की। उन्होंने वुड के एक और असिस्ट के बाद गोलकीपर अलीरेज़ा बेइरानवंद के ऊपर से गेंद को गोल में पहुंचाया। लेकिन 10 मिनट बाद ईरान ने फिर वापसी की। मोहम्मद मोहेब्बी ने बैक पोस्ट से हेडर मारकर स्कोर फिर से बराबर कर दिया।
ईरान बेल्जियम का सामना करने के लिए लॉस एंजिल्स लौटेगा, जबकि न्यूज़ीलैंड रविवार को ग्रुप जी के अगले मैचों में वैंकूवर में मिस्र से भिड़ेगा।

इस मैच के दौरान लक्ष्य पर ईरान की ओर से चार शॉट दागे गए जबकि न्यूजीलैंड ने 8 दागे। ईरान को चार कार्नर मिले जबकि न्यूजीलैंड को 1। गेंद दोनों के पाले में लगभग बराबरी रही। ईरान द्वारा दागा एक गोल ऑफ साइड के कारण नहीं दिया गया।

मैदान के बाहर भी रहा ध्यान

यह मुकाबला ऐसे समय में खेला गया जब ईरान राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से कठिन परिस्थितियों में विश्व कप खेल रहा है। टीम ने अपना बेस अमेरिका से हटाकर मेक्सिको में बनाया है और मैचों के लिए ही अमेरिका आ रही है। इसके बावजूद ईरानी खिलाड़ियों ने दबाव के बीच संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया।

एक-एक अंक से संतोष

ड्रॉ के बाद दोनों टीमों ने एक-एक अंक हासिल किया। न्यूज़ीलैंड ने विश्व कप में अपने संघर्षपूर्ण इतिहास के बीच एक और सराहनीय प्रदर्शन किया, जबकि ईरान ने दो बार पिछड़ने के बावजूद हार नहीं मानी और महत्वपूर्ण अंक अपने नाम किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.